राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। 23 वां नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में भाटिया एथलेटिक्स अकादमी बोकारो थर्मल के एथलीट विवेक पाल ने 1500 मीटर दौर में स्वर्ण पदक जीत कर बोकारो थर्मल सहित झारखंड का नाम रौशन किया है।
अकादमी के कोच आंसू भाटिया ने 24 जून को बताया कि बीते 22 से 24 जून को उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित 23वें नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विवेक पाल ने झारखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता। कहा कि विवेक पाल भाटिया एथलेटिक्स अकादमी का छात्र है, जो पिछले 5 साल से बोकारो थर्मल में मेहनत कर रहा है।
इस उपलब्धि के लिए भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के शुभचिंतक प्रशांत अरोरा, राजा तनेजा, अध्यक्ष विजय भाटिया एवं बोकारो जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनूप सिंह, जिला एथलेटिक संघ के सचिव गंगाधर यादव, भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षक अनुभव खाखा, मुकेश कुमार एवं गौतम चंद्रपाल ने विवेक को हार्दिक बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply