Advertisement

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय मजदूर संघ गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ के महामंत्री विजय तियू ने गुवा बाजार स्थित संघ कार्यालय में 68वां स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी एवं भारत माता के फोटो पर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान संघ के महामंत्री विजय तियू ने बीएमएस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भामसं देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना एमपी के भोपाल में महान विचारक स्वर्गीय दंतोपंत ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस 23 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना की गयी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है।

इस दौरान मौके पर भारतीय मजदूर संघ समर्थकों में गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ के अध्यक्ष मुकेश लाल, गणेश दास, नेहरू केसरी, समीर कुमार पाठक, शत्रुघ्न दास, अशोक कुमार मिश्रा, हरिहर जेना, राजकुमार तांती, अर्जुन नाग, सोनू पात्रो, मनोज टोप्पो, बंधन दास सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *