रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में चंडीपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रखंड महामंत्री सुरेंद्र कुमार महतो, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी मदन महतो, सदस्य आकाश कुमार, प्रकाश केवट, ओमप्रकाश महतो, अरुण रजक, सुभाष कुमार आदि दर्जनों युवा साथी उपस्थित थे।
जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रखंड महामंत्री सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि विवेकानंद की जयंती मनाने की तभी सच्ची जयंती होंगी जब आम रहिवासी उनके बताये मार्गदर्शन पर चलने की बात करेंगे। कहा कि विवेकानंद ने सही मार्गदर्शन कर हमेशा देशवासियों को चलने के लिए प्रेरित करते थे। मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दर्जनों सदस्य गण व् आम रहिवासी शामिल थे।
151 total views, 1 views today