Advertisement

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने चलकरी बस्ती मे लगाया चौपाल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व मे 12 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी बस्ती स्थित गिरि टोला मे किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि केंद्र की अनेकों किसान कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के सभी किसानों तक पहुंचाने का कार्य किसान मोर्चा के हर कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में मोदी सरकार दिन-रात किसान हित में कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार किसानों के अस्तित्व को ही मिटाने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा कि किसानों के बीच भ्रम फैलाकर सत्ता में आई हेमंत सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा की रघुवर सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जाने वाली योजनाओं को बंद कर दिया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा भारतवर्ष के अन्नदाताओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित में 2023 -24 मे बजट में दिए गए योजना की जानकारी हेतु पर्चा वितरण किया गया।

मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य अरूण गिरि, महेश गिरि, अर्जुन गिरि, महेंद्र गिरि, कुन्ती देवी, वीणा देवी, पिंकी देवी, दुखनी देवी, सोना देवी, अमित कुमार, मुन्ना गिरि, लीला गिरि, पार्वती देवी, दशमी देवी, लीला देवी, कंचन देवी, दिनेश, अमित, कमलेश्वर, पिंटू, सोनू सहित सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *