Advertisement

भारत विकास परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के तत्वावधान में होटल गिरनार इन के सभागार में आदर्श मनीषी स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्वामी जी के राष्ट्र जागरण से सम्बन्धित विचारों पर प्रकाश डालने के लिए श्री गुरुनानक विद्यालय, गिरिडीह के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था।

सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित, माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन करते हुए संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने स्वामी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने स्वामी जी के बताए मार्गों का अनुशरण करने पर जोर दिया। इनके साथ सभा को शिक्षक अनमोल शिवम, छात्र निशांत, छात्रा आस्था ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मौके सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पूँछिया, सेवा सचिव रमेश सिन्हा, सावन कुमार, संस्कार सचिव स्वप्ना कुमार, पुष्पा सिन्हा, सुनील मंथन शर्मा, गुरदीप सिंह, ब्यूटी बनर्जी, गौरव कुमार, अनिरुद्ध सिन्हा सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *