Advertisement

कमेटी का गठन होने तक बंद रहेगा भारत माता विवाह मंडप-ग्रामीण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी बस्ती मे बीते 26 जनवरी को ग्रामीणो की एक बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक भारत माता विवाह मंडप के लिए कमेटी का गठन नही होगा, तब तक विवाह मंडप बंद रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पंद्रह साल से जागरनाथ राम इसकी देखभाल करते थे। लेकिन लेखा-जोखा कुछ भी नही है और भवन का चाभी अपने निजी व्यक्ति को दे दिया गया है। कहा गया कि निजी काम में इसका उपयोग किया जाता रहा है।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि शादी तथा भोज या किसी तरह का बैठक के लिए चाभी मांगने पर टाल-मटोल तथा अभद्र व्यवहार किया जाता है। कहा जाता है कि यह भवन हमने बनवाया है। जबकि यह भवन राज्यसभा सांसद एस. एस. आहुवालिया के मद से बना है। कहा गया कि बीते 15 साल से उक्त भवन जर्जर स्थिति में है। यह जांच का विषय हैं।

बैठक मे शिला देवी, गूंजा देवी, बबिता देवी, ममता देवी, आलिया देवी, झनो देवी, कुंती देवी, नीरू देवी, शोभा देवी, फुनवा देवी, किरण देवी, सुमन देवी, नेपाल महतो, लालू गिरि, होरिल महतो, बिनेश महतो, पुनीत गिरि, बंटी गिरि, राज गिरि, बिनोद महतो, राजू गिरि, पिंटू गिरि, प्रदीप महतो, रवि रविदास, मथुरा रविदास, आदि।

भीम रविदास, मुकुंद महतो, शिव महतो, पिंटू महतो, शिबू महतो, वीरू गिरि, बबलू गिरि, प्रदीप महतो, काली महतो, पिंटू महतो, अभिषेक महतो, टुन्नू महतो, कृष्णा गिरि, लालू गिरि, सूरज गिरि, कुणाल महतो, अमित कुमार, अरुण कुमार, राहुल गिरि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *