Advertisement

भारत माता न्यास परिषद अध्यक्ष ने की जर्जर यात्री शेड हटाने की मांग

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारत माता न्यास परिषद अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता को पत्र प्रेषित कर जर्जर यात्री शेड हटाने की मांग की है।

परिषद अध्यक्ष चौबे ने 26 जुलाई को बताया कि बोकारो जिला के हद में तेनु-गोमियां मार्ग पर तेनुघाट 2 नंबर स्थित बस स्टैंड पर सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में यात्री शेड निर्माण कराया गया था। उक्त यात्री शेड रख रखाव व् मरम्मति के अभाव में काफी जर्जर हो गया है। कभी भी यह गिर सकता है, जिससे किसी की भी जान माल का नुकसान हो सकता है।

मालूम हो कि उक्त यात्री शेड के जर्जर अवस्था में होने के बाद यहां वैकल्पिक यात्री शेड का निर्माण कराया जा चुका है। इसलिए चौबे ने पत्र प्रेषित कर बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बताया कि उक्त जर्जर यात्री शेड को सुरक्षा के लिए हटवाया जाए, ताकि आगे किसी भी प्रकार के खतरा से बचा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *