ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) झारखंड प्रदेश कमिटी की ओर से आगामी 11 सितंबर को भारत भारत माता अभिनंदन दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के नाम एक पत्र अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुख्यालय तेनुघाट को 26 अगस्त को सौंपा गया।
संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुनीश कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष शीला रानी ने बेरमो अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान को उक्त पत्र सौंपा। संगठन द्वारा प्रेषित पत्र में प्रधानमंत्री से कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन संगठन के द्वारा पूरे भारत वर्ष में भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।
इसी प्रकार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ भारत वर्ष के प्रत्येक राज्यों में 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस मनाया जाएगा। झारखंड राज्य (Jharkhand State) में 11 सितंबर को यह कार्यक्रम बेरमो में होने जा रहा है।
![]()












Leave a Reply