Advertisement

योग मंदिर परिसर में अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष पूजन के साथ भंडारे का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 अक्टूबर को अक्षय नवमी के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित योग मंदिर परिसर में औषधीये पेड़ आंवला की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की गई।

आयोजित अक्षय नवमी कार्यक्रम की अध्यक्षता सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने की, जबकि पूजा का अनुष्ठान पुजारी नागेंद्र पाठक की अगुवाई में संपन्न कराया गया। इस दौरान गुवा क्षेत्र के अनेक भजन-श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आंवले के वृक्ष की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बताया जाता है कि पूजा के पश्चात योग मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूपी खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।
मौके पर सेल गुवा- चिड़िया मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि अक्षय नवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पुजारी नागेंद्र पाठक ने सभी श्रद्धालुओं के अक्षय सौभाग्य की कामना की। इस मौके पर सेल के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने पर्यावरण शुद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में डॉ विप्लव कुमार दास, डॉ टी.सी. आनंद, कविता देवांगन, डी. देवांगन, नित्यानंद प्रसाद, राजु चौबे, मनमोहन चौबे, राकेश झा, डॉ अशोक कुमार अमन, बेबी पाठक, अरुण वर्मा, पिंकी गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *