Advertisement

समाजसेवी द्वारा हाजीपुर स्टेशन परिसर में भंडारे का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के समाज सेवी कृष्ण भगवान सोनी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय अमोद कुमार सोनी के स्मृति दिवस के अवसर पर 2 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में राहगीर शामिल होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार समाजसेवी सोनी द्वारा हाजीपुर के स्थानीय स्टेशन परिसर में शाम 4 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में उपस्थित राहगीरों ने प्रसाद रूपी भोज को ग्रहण किया।

बताया जाता है कि, इस भंडारे के आयोजन में सिसोदिया चैरिटी संगठन रोटी बैंक सोनपुर हाजीपुर के सहकर्मी एवं स्थानीय समाजसेवी बसकित राय ने अनुकरणीय कार्य किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *