Advertisement

कसमार के सूरजूडीह में भक्ति जागरण का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सूरजूडीह में काली पूजा के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। उक्त आयोजन 19 अक्टूबर की रात्रि सार्वजनिक काली पूजा समिति सूरजूडीह द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काली पूजा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से आमजनों में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर भक्ति जागरण में स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने देवी भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, धनलाल कपरदार, किशोर कुमार, संतोष कुमार के अलावे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला मंडल एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *