Advertisement

बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से मनाई गई भैयादूज व् गोवर्धन पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में 22 अक्टूबर को हिन्दू आस्था का प्रतीक भैयादूज तथा गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर अहले सुबह महिलाओं तथा कुंवारी कन्याओं ने गोबर के बने गोधन बाबा की पहले विधिवत पूजा अर्चना की। उसके बाद ओखल के मुसर से गोधन बाबा को कूट दिया। इसी के साथ शादी विवाह जैसे अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। बताया जाता है कि गोधन बाबा को कूटने के दौरान बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद चना और चावल की बजरी खिलाकर अपने भाईयों को बलवान, युवा और समृद्ध संपन्न होने का आशीर्वाद दिया।

पहले भाई को दिया श्राप, बाद में दीर्घायु होने की कामना

परंपरा के अनुसार महिलाओं और कन्याओं ने पहले अपने भाइयों को श्राप दिया, जिसमें भाई के मरने तथा भाभी के विधवा होने की बात कही गयी। श्राप देने के बाद जिस जीभ से बहनों ने भाई को श्राप दिया था उस पर रेंगनी (कांटेदार पौधा) का कांटा चुभोने लगी। कांटा चुभो कर अपने जीभ को सजा दिया। इसके बाद अपने भाई की दीर्घायु होने की कामना की गयी। पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व् कन्या जगह जगह एकत्रित दिखी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *