गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के समाजसेवीयों द्वारा 22 जून को जिला मुख्यालय हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर में भगवत् भंडारा का आयोजन अध्यात्मिक वातावरण के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सदर अस्पताल में उपस्थित लगभग एक हजार मरीजों और उनके परिजनों के साथ ही अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी परोसा गया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी रमाकांत गुप्ता, सन्नी कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, रौशनी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा संगीता गुप्ता, माया राय, निर्मला सुमन, रीता श्रीवास्तव, मीनु शर्मा, अंजू सिंह, संजय गुप्ता, डॉ राहुल शंकर समेत कई अन्य गणमान्य जनों ने भगवत् भंडारा में अपनी सेवाएं दीं।

जानकारी के अनुसार 22 जून का भंडारा आयोजित कराने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए तारकेश्वर प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी रौशनी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा संगीता गुप्ता को श्रीमदभागवत गीता फाउंडेशन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
ज्ञात हो कि, हाजीपुर के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता निशांत गांधी और उनके सहयोगी की ओर से प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है।
![]()













Leave a Reply