Advertisement

भगत सिंह युवा सेना ने लगाया रक्तदान शिविर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भगत सिंह युवा सेना द्वारा साड़म में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत अतिरिक्त स्वस्थ केंद्र में भगत सिंह युवा सेना ने 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान शिविर लगाया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने अपना रक्तदान करते हुए रक्तदान शिविर की शुरुआत की और भगत सिंह युवा सेना को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिए।

इस शिविर में कुल 45 रहिवासियों ने रक्तदान किया। मौके पर भगत सिंह युवा सेना के संचालनकर्ता सौरभ पांडेय, संगठन के सहयोगी किशन कुमार, राकेश कुमार, जसप्रीत सिंह, सुदामा तिवारी, कैलाश कुमार अंश, विनीत, प्रभात, प्रत्यूष, अंकुर, शिवम, सुनील अभिजीत सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *