बगोदर पुलिस की सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी पत्नी व् प्रेमी
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। जो चीजे पहले यदा कदा कानों में सुनने को मिलता था वह अब आस पास देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र से जुडा है, जहां प्रेम में पागल पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते हटाने का फैसला ले लिया। हालांकि पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के मंसूबो पर पानी फेरते हुए आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ धर दबोचा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बेगम का पति अरब देश कमाने गया, इस बीच उसका अपने पड़ोसी से आंखे चार हो गयी और दोनों प्रेम की पिंगे चलाने लगे। इस बीच बीते दस दिन पुर्व सौहर सउदी अरब से घर लौटा।
पुलिस के अनुसार बीते 9 जून की रात लगभग 10:30 बजे बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हा गोलगो के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा कसियाडीह रहिवासी इस्लाम अंसारी को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था। इसकी सुचना बगोदर पुलिस को मिली। इसके बाद बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने वरीय अधिकारी को इस घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बगोदर सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टेकनिक्ल सेल की मदद से बगोदर पुलिस अपराधियों तक पहुंचकर दबोचा गया। इसके बाद उक्त प्रेम त्रिकोण का खुलासा संभव हो पाया है।
घटना को लेकर बगोदर सरिया एसडिपीओ धनजंय कुमार राम ने 11 जून को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुरे मामले को लेकर छानबीन की गई। छानबीन में यह बात स्पष्ट हुई कि घायल इस्लाम अंसारी की पत्नी का उसी गांव के सब्बीर अंसारी से प्रेम संबंध था। दोनों ने इस्लाम को जान से मारने की प्लानिंग कर ली थी। 10 दिन पहले जब इस्लाम अंसारी सऊदी अरब से वापस लौटा तो योजना को अंतिम रूप देने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीने में दर्द का बहाना बना पति को ले गई धनबाद
एसडीपीओ राम ने बताया कि सुनियोजित साजिश के तहत बीते 9 जून की सुबह इस्लाम की पत्नी ने सीने में दर्द का बहाना बनाया और पति के साथ बाइक पर सवार होकर धनबाद चली गई। इलाज के बाद उसी दिन वापसी के दौरान वह चुपके से अपने प्रेमी सब्बीर से फोन पर बात करती है और लोकेशन भी शेयर करती है। रास्ते में कई दफा सब्बीर ने हमले का प्रयास भी किया लेकिन ट्रैफिक के कारण वह सफल नहीं हो सका। अंततः वह कोल्हा गोलगो के समीप घटना को अंजाम देने का असफल प्रयास किया, लेकिन उधर से गुजर रहे दूसरी गाड़ी की रोशनी से घबराकर आरोपी भाग गये। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक JH09H/5011 सहित धारदार हसुआ, खुन लगा स्टील रड, दो मोबाईल फोन, लूट की राशि नगदी ₹3100/= सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
85 total views, 6 views today