Advertisement

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने दिया योगदान

पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार से लिया चार्ज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में 12 मार्च को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं अशोक कुमार ने भी शैलेश कुमार को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया।

विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक मिथलेश पाठक, महेश्वर मांझी, नाजिर नियाज़ अहमद सहित उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को पुष्प माला पहनकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर पदभार ग्रहण करते नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने सर्व प्रथम अनुमंडल के सभी जनता को शुभकामनाएं दी। साथ हीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो, यह उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसके साथ ही क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य जनों के साथ समन्वय कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे तथा हमारे तक पहुंचने वाला हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करने का यथा संभव प्रयास करूंगा, ताकि रहिवासियों में विश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार का मार्गदर्शन समय-समय पर लेते रहेंगे। कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने पर्यटन के क्षेत्र में तेनुघाट में लकीर खींचा है, उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बेरमो क्षेत्र काफी बड़ा है। यह अपने आप में एक जिला के समान है। यहां करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। कहा कि बेरमो के रहिवासी काफी सहयोगी है। मेरा लगभग 6 माह का कार्यकाल शांति प्रिय रहा। कार्यालय के कर्मचारी भी मिलनसार और सहयोगी है।

मौके पर सत्यनारायण शर्मा, राहुल कुमार, कुमारी चंचला, कुंदन एक्का, दीपक कुमार, रामू रजवार, महेश कुमार, देवराज पासवान, मीरा देवी, गोपाल कुमार, विजय अम्बष्ट, राम रतन सहित अनुमंडल कार्यालय के तमाम कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *