Advertisement

बेरमो का जीवनदान केंद्रीय अस्पताल ढोरी पर सीसीएल को ध्‍यान देने की जरूरत-हरेंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल ही नहीं इसके आसपास बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए जीवनदान है केंद्रीय अस्पताल ढोरी। इस अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। इसे ऐसे तैयार करना चाहिए कि यहां से रेफर कराकर बाहर इलाज करने की जगह यहां मरीज अपना इलाज कराएं। हर बार बेहतर करने की बात कही जाती है, लेकिन होता कुछ नहीं।

उक्त बातें इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के ढोरी एरिया अघ्यक्ष हरेंद्र सिंह ने 13 जुलाई को कही। वे यूनियन द्वारा आयोजित बैठक मे पहुंचे थे। इस अवसर पर केंद्रीय अस्पताल ढोरी में आयोजित बैठक में जरूरी दवाई की उपलब्धता, मरीजों को बेहतर इलाज तथा अस्पताल के कर्मियों को जरूरी सुविधा बहाल करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में डॉक्टर तथा स्टाफ की कमी, बेहतर इलाज के लिए दवाई और सफाई की समुचित व्यवस्था करने, अस्पताल कर्मियों का आवास मरम्मत, कर्मियों का प्रमोशन आदि पर चर्चा किया गया। बैठक में राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी क्षेत्र के सबसे बेहतर अस्पताल में है। इसकी व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। प्रबंधन इस पर ध्यान दें। सीसीएल कर्मियों के साथ साथ अन्य मरीजों का भी इलाज यहां होेता है।

बैठक में राकोमयू ढोरी क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी सिंह, यूनिट सचिव रमेश मिश्रा, राजू महतो, अजय झा, रमेश सिंह, सिद्धार्थ, प्रमोद सिंह, विकास सिंह, अरुण सिंह, अशोक कुमार भोलटिया, सुवेन्धु चक्रबर्ती, महेंद्र बाल्मीकि, मुकेश मिश्रा, ईसा कर्ण, चंचला देवी, पिंटू कुमार, रानी देवी, सुमन कोहली, राजो देवी, कौशल्या बाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *