Advertisement

बेरमो के इमरान ने मलेशिया में किया भारत का नाम रोशन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित यूनाइटेड नेशन्स में आयोजित बेस्ट डिप्लोमैट सिमुलेशन यूनाइटेड नेशंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर उपाध्यक्ष बेरमो के करगली घुटियाटांड़ रहिवासी इमरान खान ने शिरकत की। उन्होंने वहां जल संकट और वैश्विक शरणार्थी शिविरों में समाधान पर प्रभावशाली भाषण दिया।

जानकारी के अनुसार बेरमो के इमरान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए द हॉर्नबिल टीम का नेतृत्व किया। जिसमें उसके टीम को कई अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बोकारो जिला के हद में बेरमो लौटने के बाद 24 जुलाई को करगली गेट स्थित झामुमो कार्यालय में फुसरो नगर समिति द्वारा इमरान का भव्य स्वागत और सम्मानित किया गया।

पत्रकारों से बात करते हुए इमरान ने कहा कि इस कार्यक्रम में विश्व के 90 देश ने प्रतिनिधित्व किया था। उसमें चार लीडर को चुनना था। उसमें मैंने अपने स्ट्रेटजी आफ प्लैनिंग के तहत 20 देशों को अपने साथ मिलाकर एक ग्रुप बनाया। इसमें लक्जमबर्ग, ब्लॉक हॉर्नबिल, यूएसए, बराक, नाइजीरिया, घाना, फ्रांस, सूडान, मलेशिया, बेलारूस, कैमरून, माली, रोमानिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, सिंगापुर सहित भारत शामिल था। इसका टीम लीडर मैं था।

उन्होंने कहा कि एक तरह से कहा जाए कि 20 देश का नेतृत्व भारत ने किया था। उसमे हम सब को जल संकट और वैश्विक शरणार्थी शिविरों में समाधान का टॉपिक दिया गया। बताया कि पूरे विश्व के कई देशों में रिफ्यूजी कैंप लगे हैं। वहां पीने के पानी की काफी समस्याएं हैं। पहले ही दिन मैं इसके समाधान के लिए अपना स्पीच दिया था।

बताया कि इसमें कई तरह के टॉपिक और वोटिंग किया गया, जिसमें हमारा टीम विजय रहा। इसमें नाइजीरिया, बेलारूस, सिंगापुर, यूएसए और कैमरून को अवार्ड मिला है। वहीं बेस्ट लीडरशिप का अवार्ड मुझे दिया गया। उस समय वहा धोनी धोनी के नारे लग रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज जहां मैं पहुंचा हूँ। मैं चाहता हूँ कि बेरमो के बच्चे वहां तक पहुंचे। इसके लिए यहां के रहिवासी अपने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। बच्चों को डिप्लोमेटिक कंडीशन के बारे में जानकारी दें। बताया कि यहां की राजनीति और दूसरे देश की राजनीति में काफी अंतर है।

जब मैं राजनीति में आया तो देखा कि यहां फंड और संसाधन की कमी नहीं है, परंतु अधिकारी सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने देखा था कि पूरे नगर में कचरा का अंबार लगा है। सफाई नहीं हो रहा है। मैंने रिसर्च किया और देखा कि पूरे विश्व में सबसे बड़ा मंच में इसके लिए आवाज उठाया जाए।

जब मुझे पता चला तो उसमें मैंने आवेदन किया। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में नगर अध्यक्ष दीपक महतो, स्पोर्ट्स विंग युवा नेता भोलू खान सहित सभी पदाधिकारी का प्रोत्साहन रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रण लिया है कि सरकार का पूरा पैसा विकास योजना में खर्च हो और फुसरो सहित बोकारो जिला का विकास हो। इसके लिए मुझे जितना समय देना होगा मैं दूंगा। बताया कि अगला पेपर मेरा आगामी 25 सितंबर को लंदन में है।

मौके पर झामुमो फुसरो नगर उपाध्यक्ष टीकू महतो, महताब खान, कोषाध्यक्ष मोहसिन रजा, संगठन सचिव रोहित महतो, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष किशोर कुमार, ढोरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राम अवतार सिंह, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष सोनी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *