ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इस क्रम में 28 सितंबर को बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थानीय रहिवासियों से संबंध स्थापित करने के बाद क्षेत्र की जानकारी लेंगे। इस दौरान प्रशासन आमजनों से अपील भी करेंगे कि वे आपसी भाईचारा, शांति और सामंजस्य बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा का पर्व मनाएँ।
अधिकारियों द्वारा इस दौरान पूजा समितियों को साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, भीड़-भाड़ प्रबंधन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या अशांति की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना अथवा प्रशासन को सूचना देने की अपील कि जा रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेंगे, जिससे आम रहिवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। पुलिस प्रशासन उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन देंगे और समस्या की जानकारी भी प्रशासन को सूचना देने की बात कहेंगे, ताकि जनता को प्रशासन पर भरोसा हो। बताया कि अनुमंडल के कई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा चुका है और अन्य क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
इससे पुर्व एसडीपीओ बीते 27 सितंबर की देर रात्रि अनुमंडल क्षेत्र के कथारा मोड़ दुर्गा मंडप पहुंचकर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। यहां पूजा समिति पदाधिकारियों ने एसडीपीओ को पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने का भरोसा दिया। यहां पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, पूजा समिति के राजेश शर्मा, रामेश्वर कुमार मंडल, जगदीश महतो घोष, मोहन यादव, बरियार यादव, बैरिस्टर सिंह, सोमेन नियोगी सहित दर्जनों अमन पसंद श्रद्धालू गण उपस्थित थे। एसडीपीओ ने फुसरो व् ढोरी स्थित पूजा पंडालो का पुलिस इंस्पेक्टर सह बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के साथ दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ हीं पूजा समिति को जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी।
![]()













Leave a Reply