Advertisement

विवादित बयान व् नारा को लेकर बेरमो पुलिस सख्त, कार्रवाई में छह गिरफ्तार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर मे बीते 6 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के द्वारा विवादित नारा सर तन से जुदा सामूहिक रूप से लगाए जाने की घटना पर बेरमो पुलिस सख्त है। इस मामले में हिन्दू संगठन मे आक्रोश व्याप्त है।

उक्त घटना को लेकर हिन्दू संगठन के रहिवासियों ने गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बेरमो थाना में सामूहिक रूप से आवेदन देकर इस विवादित नारे में सम्मिलित तमाम आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

इस अवसर पर पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि यह न केवल क़ानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि थाना परिसर की गरिमा का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व बेरमो में फिलिस्तीन का झंडा लहराने की घटना भी प्रकाश में आई थी, जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अतः जिसने भी थाना परिसर में विवादित नारे लगाकर शक्ति प्रदर्शन किए, उन पर भी सख्त क़ानूनी कार्रवाई हो। इससे भविष्य में किसी भी पक्ष द्वारा कानून को हाथ में न लिया जाए और शांति व्यवस्था बनी रहे।

पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि बोकारो एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि पुलिस ने इस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। कहा कि इस तरह का नारा लगाकर बेरमो के सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करें।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि बेरमो शांति प्रिय जगह है। समाज विरोधी थाना परिसर में विवादित नारा लगाकर बेरमो के माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। सभी आरोपी को 3 दिन में गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें।

मौके पर विनय कुमार, कृष्ण कुमार, रमेश स्वर्णकार, पंकज पांडेय, विकास सिंह, शंकर सिंह, अशोक मिश्रा, टिंकू कुमार, राजन साव, प्रकाश कुमार, विकास गुप्ता, सत्यजीत केपी, दीपक कुमार साहनी, विवेक कुमार पाठक, अभिमन्यु पासवान, शशि रंजन, धीरज कुमार पांडेय, संजय गुप्ता, डब्लू सिंह, संजय कुमार, सजल कुमार, शंकर भदानी, प्रशांत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

बेरमो के थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि थाना परिसर में विवादित नारे को लेकर बोकारो एसपी हरविंद्र सिंह के नेतृत्व में 150 आंदोलनकारियों पर केस किया गया है। इसमें 30 नामजद और 120 अज्ञात शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 6 आरोपियों को विरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी किया जा रहा।

इस घटना के खिलाफ बेरमो थाना में कांड क्रमांक 118/25, धारा 191(2), 190/263/221/ 224 तथा 283 बीएनएस के आधार पर असंवैधानिक नारेबाजी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त सलमान जौहर, हसन हाफिज, शब्बीर हुसैन, मजहर इकबाल (चारों पता टुपकाडीह थाना जारीडीह), एहसान जानी उर्फ पुचका तथा खुशनुद खान (दोनों पता राजबेरा थाना बेरमो सभी जिला बोकारो) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *