क्षेत्र के निर्धन असहाय जनों के बीच साड़ी एवं मिष्ठान का वितरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का जन्मदिन 27 नवंबर की देर संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में भव्य रूप से मनाया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, जबकि संचालन विजय यादव ने किया।
इस अवसर पर जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा की बेरमो विधायक लगनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण काफी लोकप्रियता अर्जित की है। विधायक का काम करने का जज्बा और संगठन के प्रति समर्पित भाव आमजनों के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे गरीब व् असहाय जनों के जरूरत पर परिवार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि नसीहत तो सभी देना चाहता है, लेकिन उसे कार्य रूप देना उतना ही कठिन होता है। जिसका सर्वोत्तम मिसाल कर्तव्य निर्वाह का बेरमो विधायक कुमार जयमंगल हैं।
किसी की मुसीबत की जब जानकारी विधायक के समक्ष पहुंचता है उसके मदद के लिए हर संभव सेवा के रूप में देना उनकी नियति में शामिल है। ऐसे विधायक के साथ कार्य करना गौरव की बात है। इस अवसर पर यूनियन के विजय यादव, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, आशीष चक्रबर्ती, कमल कान्त सिंह, इस्लाम अंसारी, पम्मी सिंह, सुनीता सिंह, गीता देवी आदि वक्ताओं ने कहा कि बेरमो विधायक अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए बेरमो को गौरवान्वित किया है। इनका मजबूत इरादा झारखंड को मजबूती और सफलता प्रदान करता है। कठिन परिस्थिति में भी संगठन के प्रति समर्पित कार्य इनके दिनचर्या में समाहित है। हम सब उनके दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत सीसीएल कर्मी एन. के. त्रिपाठी सहित सूर्य कांत त्रिपाठी, राजेन्द्र वर्मा, संतोष सिन्हा, अमनदीप सिंह, बिजय नायक, पिंटू राय, सुबीर रॉय, जगदीश गोस्वामी, गुप्तेश्वर पांडेय, संदीप रवानी, एमडी अनवर व् दर्जनों विधायक समर्थक उपस्थित थे। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों गरीब व् असहाय महिलाओं के बीच साड़ी व् मिष्ठान का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply