निर्धन, असहाय और मरीजों के बीच फल, मिठाई और कंबल का वितरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो के युवा विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का जन्मदिन बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर पानी टंकी के निकट क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में उत्सव और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि बेरमो विधायक लगनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण कम समय में ही काफी लोकप्रियता अर्जित की है। उनकी काम करने का जज्बा और संगठन के प्रति समर्पित भाव लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
वे लगातार गरीब, असहाय लोगों के जरूरत पर परिवार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते रहे हैं। नसीहत तो सभी लोग देना चाहते हैं, लेकिन कार्य रूप देना उतना ही कठिन होता है। जिसके मिसाल कर्तव्य निर्वाह का बेरमो विधायक हैं।
मुसीबत में पड़े लोगों की बात जब विधायक के समक्ष पहुंचता है उसके मदद के लिए हर हथकंडा सेवा के रूप में देना उनकी नियति है। ऐसे विधायक के साथ कार्य करना गौरव की बात है।

मौके पर धनेश्वर यादव, इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, विजय यादव, दयाल यादव ने कहा कि बेरमो विधायक अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर बेरमो को गौरवान्वित किया है। इनका मजबूत इरादा झारखंड को मजबूती और सफलता प्रदान करता है। कठिन परिस्थिति में भी संगठन के प्रति समर्पित कार्य इनके दिनचर्या में समाहित है। हम सब इनके दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएस प्रसाद, प्रमोद यादव, राहुल सिंह, देवाशीष आस, नसीम अख्तर, महमूद अंसारी, अशोक यादव, राकेश कुमार, अमनदीप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, झाकस नोनिया, हरिहर चौहान, रामप्रवेश पांडेय, भरत मेहता, रवि कुमार, शैलेंद्र मुर्मू, आनंद मांझी, पंच राम, दीपक कुमार, आदि।
राजेंद्र वर्मा, अमन अकाश, शशि कुमार, कुंवर प्रताप सिंह, मोनू कुमार, अर्जुन करमाली महिला कांग्रेस की आशा देवी, श्रीमती देवी, संजयोती देवी, सुनीता कुमारी सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया।
![]()












Leave a Reply