Advertisement

बेरमो विधायक ने जारंगडीह खुली खदान का किया दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने 28 जून को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान का दौरा किया। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि विधायक ने अपने दौरे के क्रम में जारंगडीह कोलियरी में डिपार्टमेंटल कार्य चलाने को लेकर पिछले दिनों उनके प्रतिनिधियों द्वारा कथारा महाप्रबंधक के साथ हुई वार्ता के बाद जारंगडीह खुली खदान पहुंचे। विधायक ने डिपार्टमेंटल कार्य चलाने के स्थान के साथ-साथ यहां कार्यरत कामगारों के हितों की जानकारी ली।

यहां उन्होंने कहा कि विभागीय मशीन चलाना और कामगारों के कार्य को सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेवारी है। उच्च प्रबंधन सहित क्षेत्र के महाप्रबंधक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि डिपार्टमेंटल कार्य के लिए जल्द ही अतिरिक्त मशीन सहित संसाधन उपलब्ध करायी जाएगी एवं किसी भी कामगार का कोलियरी से अन्य जगहों पर तबादला नहीं किया जाएगा।

साथ ही शिफ्टिंग के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में कॉलोनी बसाने की जगह पर समतलीकरण और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद,अनंत कुमार, जितेन्द्र पासवान, रामाधार विश्वकर्मा, आदि।

राजेन्द्र तिवारी, सौरभ दुबे, राकेश सिंह, मो. नसीम, राहुल सिंह, गौतम यादव, धनंजय त्रिवेदी, रविशंकर दुबे, हुलास मंडल, रंजीत ठठेरा, दयाल दास, सुरू मुंडा, रामबृक्ष रविदास, अजय रविदास, रमेश कुमार, शरुण यादव, विष्णु जैना, बलेमा, सोना मंझियाइन, सुदामा मोहली, मंती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *