विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में आईईएल स्थित यूनियन कार्यालय में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने पहुंचकर युनियन पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। विधायक ने यहां मजदूरों की हक की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।
जानकारी के अनुसार 25 जून को विधायक सिंह के दौरे के क्रम में इंटक से संबंधित इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसकी जिम्मेवारी यूनियन के तमाम सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष को दी गई। जिसके बाद में नई कमेटी का गठन किया गया।
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह आईइएल स्थित यूनियन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नई कमेटी का गठन हो चुका है। यूनियन के तमाम पदाधिकारी मजदूरों के हित के लिए काम करने का दृढ़ संकल्प लें और यूनियन को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दें। विधायक ने कहा कि मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए जिले के लेबर कमिश्नर से कई दौर की बात हो चुकी है। हमारे साथ संगठन की ताकत भी है।
हम अपना संघर्ष और मजदूरों की हक की लड़ाई जारी रखेंगे।
मौके पर अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह, उपाध्यक्ष करण सिंह राठौर, राजेश गोस्वामी, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री संतोष राम, संयुक्त सचिव मौआज आलम, सचिव मोहम्मद राहुप एवं संगठन सचिव सहित 23 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इस अवसर पर गोमियां प्रखंड के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टिल्लू पांडेय, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply