Advertisement

बेरमो विधायक ने मॉडर्न स्ट्रीट लाइट योजना का किया शुभारंभ‌

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने 5 जुलाई को मॉडर्न स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर से सुभाष नगर डंपिंग ग्राउंड होते बेरमो सीम तक मॉडर्न स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ‌ बेरमो ‌विधायक अनुप सिह‌‌ ने किया। इस योजना के अंतर्गत सड़कों के किनारे कुल 175 खंभों पर उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके जरिए रात्रि के समय सड़कों पर रोशनी बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

मौके पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, बृज बिहारी पांडेय, आबिद हुसैन सहित दर्जनों विधायक समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *