फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jay mangal Singh) लगातार अपने विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का शिलान्यास करने मे लगे हुए है। इस कड़ी में 2 मई को बेरमो विधानसभा के जरीडीह प्रखंड के हद में आरालडीह पंचायत के ग्राम बनचास में चिटाई पुल के दोनों किनारे गढ़वाल निर्माण, बांधडीह उत्तरी पंचायत के भूचूंगडीह – करहरिया बांध घाट का शिलान्यास किया।
विधायक सिंह लाॅक डाउन के समयावधि में भी क्षेत्र के लगातार विकास के लिए और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार शिलान्यास कर रोजगार देने काम कर रहे हैं। इनके द्वारा किया जा रहा शिलान्यास से ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों को काम भी मिल रहा है। लाॅक डाउन के समयावधि में भी बेरमो विधायक के द्वारा कोविड 19 (कोरोना) नियमों का अनुपालन करते हुए जरीडीह प्रखंड अन्तर्गत 17 पंचायत के क्षेत्र में 150 से भी अधिक विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास ऑनलाइन के माध्यम से कर चुके हैं। सभी क्षेत्रों में तेजी से काम कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, आयूष माथूर, बनो कुमार महतो, राजेश सिंह ने दी।
![]()












Leave a Reply