खुटरी से भंडारीदह-अलारगो-नावाडीह डुमरी तक 4 लेन सड़क का होगा निर्माण-विधायक
तिलका मांझी चौक जैनामोड़-फुसरो निर्मल महतो चौक टू लेन सड़क निर्माण-जयमंगल
विधायक ने 2.20 करोड़ की लागत से सड़क व् नाला निर्माण का किया शिलान्यास
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को रफ़्तार देते हुए नगर परिषद फुसरो मे दो महत्वपूर्ण योजनाओ का शिलान्यास 16 जनवरी को किया। इसमें वार्ड 21 ढोरी स्टॉफ क्वार्टर मनसा मंदिर के पास से गोकुल खटाल होते रेलवे क्रॉसिंग पुलिया तक आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास किया।
बताया जाता है कि उक्त नाली 600 मीटर लम्बा, 2 मीटर चौड़ा और 1.50 मीटर गहरा होगा। जो लगभग 1 करोड़ 23 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 13 मे ढोरी स्टॉफ क्वार्टर के विभिन्न कॉलोनीयों के सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसमें रेलवे क्रॉसिंग ढोरी से ढोरी फुटबाल मैदान के पास प्रकाश यादव के घर तक, ढोरी डिस्पेंसरी से रामदेव निषाद के घर तक, संतोष यादव के घर से बासुदेव सिंह के घर तक, मीना शर्मा के घर से मस्जिद तक, अनुरंजन झा के घर से परवेज अख्तर के घर के पीछे तक, ढोरी पोस्ट ऑफिस से चंद्रगुप्त पांडेय के घर तक, राज कुमार पंडित के घर से लक्ष कुमार नारंग के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। जो लगभग 2250 मीटर लंबा और 97.37 लाख रूपये की लागत से निर्माण होगा।

विधायक सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 2.20 करोड़ के ऊपर की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें एक महत्वपूर्ण सड़क जो रेलवे गेट ढोरी से नोनिया पट्टी होते हुए फुटबॉल ग्राउंड ढोरी तक का है। इसके अलावा ढोरी ग्राउंड के पास से नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया है। इस नाला के निर्माण हो जाने से बाटा गली तक के रहिवासियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जैनामोड़ स्थित तिलका मांझी चौक से फुसरो निर्मल महतो चौक तक के टू लेन डिवाइडर के साथ सड़क निर्माण के लिए कैबिनेट ने 157 करोड़ रूपये की योजना को पास किया है। टेंडर कराकर आगामी 2 महीने में काम प्रारम्भ करा दिया जाएगा। इसमें डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, नाली का निर्माण भी किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण करने का समय 24 महीने है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौगात के रूप मे 940 करोड़ रूपये की लागत की नया सड़क निर्माण कार्य दिया है। जो जैनामोड़ के खुटरी से भंडारीदह, अलारगो, नावडीह होते डुमरी तक फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क के निर्माण होने से ट्रांसपोर्टिंग के लिए सुगम होगा।

मौके पर नप फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, जेई राजेश गुप्ता, सिटी मैनेजर अजमल हुसैन, नप कर्मी राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, परवेज अख्तर, मो. रईस आलम, टुल्लू सिंह, पिंटू सिंह, आजाद नोनिया, ओम शंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह, आकाश सिंह, गणेश मल्लाह, हरिनारायण सिंह, रवि कुमार सिंह, मुरारी सिंह, सुमित सिंह, बंटी सिंह, कुल्ला राव, पवन शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, निरंजन नोनिया, नितेश कुमार, मून सिंह, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply