Advertisement

बेरमो विधायक ने चार करोड़ अड़तीस लाख राशि योजना की रखी नींव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दो पंचायतों में बेरमो विधायक मद से बननेवाले कई योजनाओं का 7 जुलाई को शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने बेरमो विधानसभा के हद में पेटरवार प्रखंड के दो पंचायतों क्रमशः पिछरी दक्षिणी एवं अंगवाली दक्षिणी में कार्य प्रमंडल बोकारो के अधीनस्थ ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृद्धिकरण योजना की चार करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। उक्त सड़के पिछड़ी दक्षिणी पंचायत के नहर मार्ग से छपरडीह बस्ती (1.4 कि.मी.) एवं कोचाकुल्ही। अंगवाली दक्षिणी पंचायत के टी मोड़ गाभरमोचरो पथ एवं मधुपुर माइंस पथ (2.380 कि.मी.) तक शामिल है। इसके अलावे डीएमएफटी कोष से चांदो खुर्द के जमुनियाटांड़ में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण, इसकी लागत 38 लाख है।

मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक कार्यालय से अभय ठाकुर, ब्रजेश सिंह, परवेज अख्तर, विजय मंडल, संवेदक बबलू सिंह, शमसुल अंसारी, अबु बकर, लक्ष्मी नारायण सिंह, पिछरी दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष हीरालाल रविदास, अनिल मुर्मू, निर्मल रविदास, संतोष सिंह, नारायण सिंह, सरजू केवट, पुजारी भागीरथ पांडेय, मानिक मंडल, शंकर प्रग्नेत, विश्वनाथ मरांडी, अमित सोरेन, मनोज मांझी, किशोर प्रगणेत, मथुर यादव, युधिष्ठिर, बिनोद यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *