Advertisement

बेरमो विधायक ने लगाया जनता दरबार सुनी लोगों की समस्या

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jay mangal singh) ने सरकार द्वारा कोविड-19 का अनुपालन करते हुए 26 जून को जरीडीह प्रखंड के तेतरियाडीह आवासीय कार्यालय के समीप जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर जरिडीह प्रखंड के कई गांवो से आए लोगों ने विधायक के समक्ष निजी सार्वजनिक समस्याओं को रखकर समाधान की मांग की। विधायक सिंह ने बारी बारी से लोगों की समस्या सुनी। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया।

कुछ समस्याओं के समाधान के लिए फोन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, उत्तम सिंह, विनोद महतो, राजेश सिंह एवं कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *