Advertisement

बीडीए महाविद्यालय स्थायी सदस्य बने बेरमो विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय द्वारा 14 जुलाई को पत्र जारी कर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को बिन्देश्वरी दुबे आवासीय (बीडीए) महाविधालय का स्थायी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बेरमो एसडीओ को सदस्य व केबी कॉलेज बेरमो के प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण राय को विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार बीडीए कॉलेज पिछरी के अस्थाई समिति को भंग करते हुए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा शासी निकाय में विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को स्थाई सदस्य बनाए जाने पर बेरमो के कांग्रेस कमेटी के सदस्यो और बीडीए कॉलेज के प्राचार्य सहित उक्त कॉलेज के व्याख्याताओं ने विधायक कुमार जयमंगल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। साथ हीं विश्वविद्यालय के कुलपति को आभार व्यक्त किया है।

बधाई देने वालो में बेरमो प्रखंड के कांग्रेसी प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, परवेज अख्तर, साबिर अंसारी, बिरंची मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, युवा नेता गणेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, बिंदा मिश्रा, महाविद्यालय के व्याख्याता अभिमन्यु सिंह, डॉ महेश चन्द्र, प्रो. महेन्द्र सिंह, डॉ विनय कुमार सिन्हा, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. बिजय कुमार पांडेय, प्रो. शशि कुमार, शफीक अहमद, डॉ पंकज जोरियर, शिक्षकेत्तर कर्मी हर्षित वर्णवाल, सानू रजवार, तारकेश्वर कपरदार, कृष्णनंदन आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *