प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। जिस तरह से जोखिम मोल लेकर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल ने कांग्रेस पार्टी को टूटने से और झारखंड की हेमंत सरकार को गिरने से बचाया, तोहफा के तौर पर उन्हें झारखंड सरकार में मंत्री बनाया जाना उसी वक्त तय हो गया था।
यूं तो चर्चा थी कि पितृपक्ष शुरू होने से पहले ही उनको हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कुछ कारणों से बात आगे बढ़ गई और अब बताया जा रहा है कि यह त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद उन्हें झारखंड मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।
कुमार जय मंगल को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व गंभीर है। क्योंकि कुमार जयमंगल इंटक और आरसीएमयू के पदाधिकारी हैं। जिनके मातहत लाखों श्रमिक काम करते हैं।
बताया जाता है कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल का झारखंड की राजनीति में विशेष प्रभाव है। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह और बिंदेश्वरी दुबे का क्षेत्र होने के कारण इनकी जमीनी स्तर पर काफी मजबूत पकड़ है। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि यदि कुमार जयमंगल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो न सिर्फ बेरमो बल्कि संपूर्ण झारखंड में कांग्रेस मजबूत होगा।
इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी को मिल सकता है। अब देखना है कुमार जयमंगल को झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल करने में कितना वक्त लगता है।
![]()












Leave a Reply