Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक पंचायतों में जाकर मांग रहे समर्थन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति अब पंचायत स्तर पर गांव गांव जाकर रहिवासियों से बेरमो को जिला बनाने को लेकर समर्थन लेना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो के निर्देश पर समिति के संयोजक संतोष नायक ने 25 जून को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत तथा खेतको पंचायत पहुंचकर ग्रामीण रहिवासियों से संपर्क किया और बेरमो को जिला बनाए जाने को लेकर उनका समर्थन लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जन हाथों में मांगो से संबंधित तख्ती लिए थे।

जानकारी के अनुसार अंगवाली के नहर चौक पर समिति के संयोजक नायक के साथ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, तुलसी नायक, दिनेश मिश्रा, दामोदर मिश्रा, आलेनबी अंसारी, भोखन रजवार आदि उपस्थित थे।

वहीं चलकरी पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, उप मुखिया संजय मंडल, बिनोद केवट, चुरामन केवट, फुलेश्वर रविदास, विकास रजवार, अनिल सिंह, शिक्षक जीके सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *