Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने मनाया 51वां वर्षगांठ

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। एक तरफ बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल का 51 वर्ष पूरा होने की खुशी है, तो दूसरी ओर अबतक जिला का दर्जा प्राप्त नहीं होने का गम। बेरमो के रहिवासियों को सता रही है कि अब जिला नही मिला तो अब कब जिला मिलेगा।

जिला की मांग लंबे अर्से से चलते आ रही है और लगातार संघर्ष जारी है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बेरमो अनुमंडल का बीते 6 दिसम्बर को 51 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। वही समिति के पदेन सचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि बेरमो के सात प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बारी बारी से मुख्यमंत्री के नाम से बेरमो जिला की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। उसके बाद पुर्व में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को 7 नवम्बर, बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी को 21 नवम्बर को, उत्तरी छोटानागपुर आयुक्त सुमन कैंथरीन किस्कोटा को 29 नवम्बर को मांग पत्र सौंपा गया था।

पदेन सचिव महतो द्वारा बताया गया कि अलग राज्य बनने के बाद कई जिले बने जो बेरमो से कम अहर्ता रखता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, संयोजक संतोष नायक, कुलदीप प्रजापति, डी एन तिवारी, मो. मोबिन, विशनाथ प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *