Advertisement

अधिवक्ता संघ भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की एक बैठक 2 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने किया।

उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला बनाओ संघर्ष समिति आने वाले लोक सभा चुनाव में अपना समर्थन ऐसे उम्मीदवार को देगी जो जिला बनाओ संघर्ष समिति के साथ मिलकर बेरमो को जिला बनाने में अपना योगदान देंगे। साथ हीं जिला बनाने की दिशा मे सकारात्मक पहल करेगा। कहा गया कि लोकसभा चुनाव के बाद पुनः जिला बनाने को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

समिति के संयोजक संतोष नायक और समिति के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत संपूर्ण अनुमंडल में तीन दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान समिति पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

जिला बनाओ संघर्ष समिति के महिला अध्यक्ष एवं पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू और तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव पूर्व की भांति आगे भी जब तक जिला नही बन जाता, तब तक मदद करते रहने की बात कही। मौके पर कई अधिवक्तागण सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *