Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्य द्वारा एक अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिला बनाने से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तेनुघाट से गये पदयात्री आंदोलनकारी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति सदस्यों को गोमियां विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो के सफल प्रयास से मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव हो सका।

इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, आदि।

कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती डे, जिप सदस्य सुरेंद्र राज, माला कुमारी, मुखिया तारामणि देवी, मिथुन चंद्रवंसी, रामकिंकर पांडेय, विजय जयसवाल, अजय प्रजापति, नारायण प्रजापति, लोकेश डे आदि ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा। मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने भी बेरमो को जिला बनाने का समर्थन किया।

इस अवसर पर बेरमो को जिला बनाओ पद यात्री दीपू कुमार, दीपक कुमार, बिजय महतो, सनी गुप्ता, राजकुमार यादव, शाहिल कुमार यादव, विकास कुमार यादव, संजय कुमार यादव, दिलीप कुमार प्रजापति, अलबर्ट कारकेट्टा, सूरज कुमार, सबनम परवीन, नेहा कुमारी, शिवशंकर सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार पासवान, अनूप कुमार वर्मा, सुजीत कुमार भोक्ता, प्रदीप प्रजापति, सेवा गंजू, राजेश कुमार, मिथलेश प्रजापति, दिलीप कुमार आदि आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *