Advertisement

बेरमो प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान महादान है-अनुपमा सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का 28 मई को आयोजन किया गया। उद्घाटन कांग्रेस से धनबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं दिवंगत सिंह की पुत्रवधु अनुपमा सिंह ने फीता काटकर किया।

बेरमो प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी द्वारा फुसरो के रहीमगंज स्थित सामुदायिक भवन मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए महिला नेत्री सिंह ने कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। आइए, इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता की सेवा करें।

उक्त शिविर मे 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। बेरमो प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद रईस आलम ने बताया कि के एम मोरियल अस्पताल चास की टीम ने रक्त संग्रह किया। मौके पर उपस्थित जनों ने स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, मजदूर नेता शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह व परवेज अख्तर, चेंबर ऑफ कॉमर्स बेरमो के अध्यक्ष आर उनेश, बोकारो जिला सचिव मोहम्मद मुदस्सर हुसैन, सुनीता सिंह, सुषमा कुमारी, मनीर अंसारी, शकील अहमद, सुशांत राईका, संजू बाबा, रेहाना राज, सोनी, गुडिया, सूरज मित्तल, रिजवान, सहजाद, मनोवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *