एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बेरमो प्रखंड में कांग्रेस द्वारा 17 अक्टूबर को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोलते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बेरमो प्रखंड के कांग्रेसी नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बताया जाता है कि हस्ताक्षर अभियान से पुर्व जरीडीह मोड़ परमवीर अब्दुल हमीद चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का विधिवत आगाज किया। उन्होंने प्रखंड स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह न समझें कि लोकतंत्र की रक्षा करने निकले हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी अकेले हैं, आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को आज बड़ा खतरा पैदा हो गया है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन शुरू किया गया है। हस्ताक्षर अभियान मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड के बैदकारो पूर्वी व् पश्चिमी पंचायत, बेरमो दक्षिणी व् पश्चिमी पंचायत में चलाया गया।
बैठक में इंटक नेता सुबोध सिंह पवार, कांग्रेस नेत्री खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह, प्रदेश महासचिव अजंता कुमारी सामद, प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, गणेश निषाद, मुखिया पति सनत कुमार, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, हरि कृष्ण सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील शर्मा, रोशन सिंह, जयनाथ तांती, ललन रवानी, भारती देवी, जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, शुशांत शेखर, अनिल कुमार, रीता देवी, शांति देवी, शीला देवी, मीना देवी, गायत्री देवी, नैना देवी, सोनम देवी, माली देवी, सुमन देवी, रेणु देवी, बसंती देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply