Advertisement

बेरमो प्रखंड प्रमुख की भतीजी ने सिविल सेवा में प्राप्त की सफलता

मोनिका पटेल को सिविल सेवा में 708वां रैंक मिला, परिजनों में हर्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संघ लोक सेवा आयोग ने बीते 16 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया है। जिसमें बेरमो प्रखंड प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी की भतीजी मोनिका पटेल उर्फ रानी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मोनिका पटेल को 708वां रैंक मिला है।

इस अवसर पर सफलता प्राप्त मोनिका पटेल ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में बेंगलुरु छावनी में एकाउंटेंट के पद पर ज्वाइन की थी। वर्ष 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा मे सफलता प्राप्त की। वर्तमान में वह बिहार के सारण ब्लॉक में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत है। अभी यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि रांची में फूफा जितेंद्र महतो और फुआ गिरिजा देवी के घर में रहकर उसने पढ़ाई की थी। बताया कि इन सबों का मेरे आगे बढ़ाने में काफी योगदान रहा है।

मोनिका के संघ लोक सेवा आयोग में सफलता की खबर मिलते ही बोकारो जिला के हद में प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के आवास बैदकारो सहित बेरमो कोयलांचल मे कई जगह मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है।

बताते चले कि मोनिका पटेल हजारीबाग के अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल की पुत्री और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की भतीजी है, जिसने संघ लोकसेवा आयोग में सफलता का परचम लहराई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *