Advertisement

बेरमो बीडीओ सह प्रभारी एमओ पीडीएस दुकानों की जांच को पहुंचे जारंगडीह

जांच के दौरान एक पीडीएस दुकान बंद, दूसरे के स्टॉक में गड़बड़ी उजागर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित पीडीएस दुकान की जांच को लेकर 9 जनवरी को बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी एमओ मुकेश कुमार पहुंचे। जांच के क्रम में उन्होंने यहां के जनवितरण प्रणाली की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमे बलवंत सिंह नामक डिलर की दुकान बंद पाई गई।

बताया जाता है कि दुकान बंद होने का कारण बलवंत सिंह द्वारा जनवरी माह का राशन उठाने गोदाम जाने की बात कही गयी। यहां से बीडीओ सह प्रभारी एमओ कुमार बगल में स्थित दूसरे पीडीएस डीलर मुख्तार सिंह के दुकान पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन वितरण से जुड़ी सभी खाता बही की जांच पड़ताल की। जिसके बाद यहां अनाज स्टॉक मे गड़बड़ी पायी गयी, जबकि डिलर मुख्तार सिंह के अनुसार दिसंबर माह में आधे लाभूको द्वारा राशन वही उठाया गया, जिस कारण अनाज का स्टॉक गोदाम में अधिक था।

मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश पीडीएस डिलरो द्वारा स्टॉक रजिस्टर नही बनाया गया है, जिस कारण निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाता है और आसानी से अनाज की कालाबाजारी संभव हो पाता है।

मौके पर बीडीओ सह प्रभारी एमओ के अलावा जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. इम्तियाज अंसारी, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सुदेश भूईया, पीडीएस डिलर मुख्तार सिंह व् दर्जनों लाभुक उपस्थित थे। यहां से जांच उपरांत बीडीओ दक्षिणी पंचायत स्थित पीडीएस दुकान की जांच के लिए निकल गए। बीडीओ की माने तो इस जांच की रिपोर्ट उनके द्वारा जिला के आला अधिकारियों को भेज दिया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *