प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी, रेलवे स्टेशनो, सामुदायिक भवन में आश्रय ले रहे गरीब गुरबो के लिए जीवन मुहाल बन गया है। जिला प्रशासन द्वारा न तो अबतक कई चौक चौराहो पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जा रही है और न ही गर्म कपड़ा अथवा कंबल का वितरण, जिससे जरूरतमंद परेशानी में अपना तथा अपने परिवारजनों कस गुजर बसर कर पा रहे है।
बावजूद इसके जिला के हद में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार तथा अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह बिना ठंड की परवाह किए रात्रि में भी घुम घुमकर गरीबों की मदद कर रहे है। इसी क्रम में बीते 18 दिसंबर की देर रात्रि बेरमो बीडीओ व् सीओ द्वारा गरीब गुरबो के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभुक मानो निहाल हो गये।

बताया जाता है कि बेरमो सीओ सिंह ने अर्धरात्रि बोकारो थर्मल, कथारा मुख्य चौक, जारंगडीह बाजार, जरीडीह मोड़ तथा बेरमो स्टेशन सहित आसपास के फुटपाथ में रह रहे जरूरतमंद गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस क्रम में बेरमो बीडीओ द्वारा फुसरो रेलवे स्टेशन, सिंह नगर, कल्याणी मोड़, बैंक मोड़, पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो, करगली गेट तथा सुभाष नगर चौक पर रहने वाले गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया तथा जगह जगह अलाव की व्यवस्था की। अधिकारी द्वय के इस नेक पहल की चहूँओर प्रसंसा हो रही है।
![]()













Leave a Reply