Advertisement

लाभुकों ने सुअर लेने से किया इनकार, कहा अच्छी नस्ल के सूअर दे सरकार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कल्याण विभाग से रोजगार के लिए लाभुकों को दिया जाने वाला सूअर लेने से इनकार कर दिया गया। लाभुको के अनुसार सरकार उन्हें अच्छी नस्ल की सूअर दे। डीएनडी नस्ल के सूअर देने की मांग की गयी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में 13 अप्रैल को कल्याण विभाग द्वारा दस आदिवासी लाभुकों को अनुदान पर पांच- पांच सुअर दिया जाना था, लेकिन लाभुकों ने सुअर की अच्छी नस्ल नहीं होने के कारण लेने से इंकार कर दिया।

इस संबंध में लाभुक अविनाश मुर्मू ने बताया कि हमलोगों को जो सुअर दिया जा रहा था। वह डीएनडी नस्ल का नहीं है। मुर्मू ने बताया कि डीएनडी नस्ल के सुअर नहीं रहने पर वह जल्द ही बीमार पड़ जाता है। जिसके कारण कई सुअर की मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए हमलोगों को डीएनडी नस्ल के ही सुअर चाहिए।

इस संबंध में बीडीओ गोमियां कपिल कुमार ने लाभुकों से कहा कि आपलोगों की इच्छा के अनुसार डीएनडी नस्ल के हीं सुअर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित भेंडर को बता दिया गया है।

वही प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने भी कहा कि लाभुकों को कल्याण विभाग के द्वारा अनुदान पर सुअर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें अच्छी नस्ल का हीं सुअर देना होगा। जिससे लाभुक रोजगार कर सके और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दुराईबुरु, झामुमों के बाबूचंद बेसरा सहित प्रदीप मांझी, अनिल सोरेन, ताराचंद बेसरा, बहादुर हांसदा, शिवचन्द हांसदा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *