विधानसभा चुनाव पूर्व भाजपा ने 35 प्रदेश पदाधिकारियों के नामों पर लगायी मुहर

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के हस्ताक्षर से लिस्ट जारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव पूर्व 31 मई को अपने 35 प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है, जिसमें 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष और 2 प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति में महिला सशक्तिकरण एवं ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति केंद्र रही नारी शक्ति से पांच महिलाओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें अमृता भूषण, डॉ धर्मशिला गुप्ता, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा एवं अनामिका पासवान शामिल हैं। अन्य प्रदेश उपाध्यक्षों में सिद्धार्थ शंभू, प्रमोद चंद्रवंशी (एमएलसी), राजेंद्र सिंह, सरोज रंजन पटेल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक एवं अशोक महतो शामिल हैं।

इसके अलावा पांच प्रदेश महामंत्री भी बनाए गए हैं, जिनमें एक महिला शक्ति लाजवंती झा को स्थान मिला है। अन्य महामंत्री शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा, राकेश कुमार शामिल हैं। चौदह प्रदेश मंत्रियों में तीन महिला हैं जिनमें रीता शर्मा, शोभा सिंह, पूनम रविदास का नाम शामिल है। अन्य उपाध्यक्षों में संतोष रंजन राय, रत्नेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनराज शर्मा, नन्दलाल चौहान, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह शामिल हैं।

इसी तरह राकेश तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष,
आशुतोष शंकर सिंह एवं नितिन अभिषेक को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एवं बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद पार्टी ने प्रदेश कमिटी का गठन कर पदाधिकारियों को यह नायाब तोहफा दिया है। जिससे उनके नेतृत्व में संगठन का और अधिक विस्तार हो सके और आगामी चुनाव में इन पदाधिकारियों की ऊर्जा शक्ति ग्रामीण इलाकों में उन स्थानों पर खपत हो सके, जहां भाजपा के वोट तो हैं पर उन्हें मार्गदर्शक की तलाश है।

नवगठित प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों को बधाई का तांता

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के नवघोषित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का समृद्ध सांगठनिक अनुभव एवं प्रभावशाली राजनैतिक कौशल निश्चित ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा पार्टी को सफलता के नए शिखरों तक पहुंचाएगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह ने बिहार भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के नवघोषित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का सांगठनिक अनुभव और राजनैतिक कौशल निश्चित ही संगठन को सुदृढ़ करेगी तथा पार्टी को सफलता के शिखर पर पहुंचायेगी। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री जनक चमार, सारण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं राम दयाल शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

 188 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *