Advertisement

बहन की डोली सजने से पहले उठ गयी भाई की अर्थी, गांव में पसरा मातम

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। अजब विडंबना है। कोई अपनी आंखो पर विश्वास नहीं कर रहा, परन्तु यह सत्य है कि बहन की डोली सजने से पहले हीं भाई की उठ गई अर्थी। हँसता मुस्कुराता खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

घटना गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबाँध गाँव का बताया जाता है। जहां देखते देखते खुशी का महौल मातम मे बदल गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। भाई भी इसी तैयारी को लेकर सज सजाने में लगा था। भाई राहुल शास्त्री भी बहन के विवाह की तैयारी में लगा था।

तभी घर में काम करने के दौरान अचानक बिजली करेंट लगने से राहुल की मौत हो गई। सुबह बहन की बारात घोडथम्बा से चलकर चौधरी बांध गांव पहुंचतीं और बहन की डोली उठती, लेकिन इससे पहले भाई की अर्थी उठ गई। रिश्ते में राहुल शास्त्री चचेरे भाई बहन थे। इस हृदय विदारक घटना ने पुरे चौधरीबांध गांव को झकझोर कर रख दिया है। इससे पुरे गांव में मातम पसरा है। दूसरी ओर बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सुचना मिलते ही बगोदर के पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो, पंचायत समित सदस्य दिलीप रजक, समाजसेवी प्रेम साहू चौधरीबांध गांव पहुंच कर परिजनो के मुलाकात कर ढाढस बांधाया। साथ हीं मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *