चिता कैंप के भाजी मार्केट में किया लादिकरण का उद्घाटन
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव का मतदान 15 जनवरी को हुआ और 16 जनवरी को चौंकाने वाला नतीजा आया। इस चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में कुल 227 सीटों में से कुल 8 सीटों पर जीत हांसिल कर पांचवीं बड़ी पार्टी बनी है। इनमें सबसे अहम मनपा एम पूर्व वार्ड के प्रभाग क्रमांक 148 से दूसरी बार जीत हांसिल करने वाली खैरुन्निसा अकबर हुसेन हैं। बतादें कि चुनाव आयोग की इस घोषणा के चौथे दिन ही नवनिर्वाचित नगरसेविका खैरुन्निसा अकबर हुसेन ने अपने प्रभाग में लादिकरण का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। इससे स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल देखा गया।
गौरतलब है कि खैरुन्निसा अकबर हुसेन नगरसेविका बनते ही अपने प्रभाग के विकास का आगाज कर दिया है। नवनिर्वाचित नगरसेविका ने ट्राम्बे परिसर के चिता कैंप में स्थित भाजी मार्केट में लादिकरण का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें इरफान शेख, मो. हुसैन खान आदि मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले खैरुन्निसा, शेतकरी पार्टी से इसी वार्ड में नगरसेविका थीं।
लेकिन इस बार उन्होंने एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ीं और 9,923 वोटों से भारी जीत दर्ज की हैं। बताया जाता है कि मनपा के 2026 चुनाव में सपा साईकिल का सफाया हो गया, वहीं एआईएमआईएम की पतंग ने उड़ान भरी है। नगरसेविका खैरुन्निसा ने अपनी टीम के साथ बैठक में यह तय किया है कि मनपा के फण्ड से चल रहे सभी विकास कार्यों की समीक्षा की जायगी। इसके साथ ही त्रुटियों का सुधार भी किया जाएगा।
Tegs: #Before-reaching-the-newly-elected-corporator-ward
![]()













Leave a Reply