एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार सरकार द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों को होली पुर्व वेतन भुगतान की घोषणा नगर निगम में टाँय टाँय फीस होने के आसार है। नगर निगम के स्थायी एवं दैनिक सफाई कर्मियों को होली महापर्व में भी वेतन भुगतान नही होने से होली सादगी के साथ मनेगी।
जानकारी देते हुए भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 27 फरवरी को बताया कि बीते 26 फरवरी को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम समस्तीपुर की ओर से सचिव मो. परवेज आलम अध्यक्ष राजकुमार राम एवं सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान द्वारा कहा गया कि बिहार सरकार द्वारा घोषणा किया गया कि होली महापर्व के शुभ अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले सभी विभाग के कर्मचारियों को वेतन का भुगतना कर दिया जाएगा, ताकि होली पर्व बाल बच्चों व परिवार के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। कहा गया कि हाल यह कि नगर निगम में पदस्थापित कर्मियों एवं दैनिक सफाई कर्मियों को इस बार होली से पहले वेतन का भुगतान नही हो पाएगा।
कहा गया कि शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा ‘विकसित भारत के लिए अवसंरचना निर्माण विषय पर आयोजित पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान समस्तीपुर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश को भी नामित किया गया है। यह प्रशिक्षण बीते 23 फरवरी से 27 फरवरी तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में आयोजित होगा। वित्तीय प्रभार स्वंय को है। किन्ही पदाधिकारी को नही दिया गया है। इस कारण इस बार होली से पहले नगर निगम से जुड़े कर्मचारियों का वेतन का भुगतना होने की संभावना नही दिख रहा है। कहा गया कि कर्मचारी महासंघ सरकार से मांग करती है कि होली महापर्व को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर वेतन भुगतान कराये। नही तो इस बार का होली कर्मचारियों एवं उनके वाल बच्चों व परिवार के लिए सादगी होली रहेगी।
![]()













Leave a Reply