Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी है। इसे लेकर गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडिओ) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां का औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान बीडीओ ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को कई निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने 2 जुलाई को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डो सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं दवाओं की स्थिति आदि की जांच की।

बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने अस्पताल के कोल्ड चैन हैंडलर को बिना कारण के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल का निरीक्षण के बाद बीडीओ महतो ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बलराम मुखी को कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं कहा कि कर्तव्य निर्वहन में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *