बीडीओ ने 10वीं पास बच्चियों को किया सम्मानित

प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में 10 जून को प्रखंड क्षेत्र के कार्मेल उच्च विद्यालय एवं रामविलास प्लस टू उच्च विद्यालय बेरमो के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र, डायरी, पेन आदि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि बेरमो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों के अपने अच्छे अंक प्राप्त कर बोकारो जिला में बेरमो का नाम रोशन किया। इसके लिए वे हृदय से शुभकामना एवं आशीर्वाद देते है। कहा कि परीक्षा परिणाम बता रहा है कि आपका बढ़िया प्रदर्शन रहा है। आगे की पढ़ाई के लिए आपका आत्मविश्वास को बढ़ाना सम्मान समारोह का मुख्य मकसद है। कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे कि सपना वह होता है जो रात को सोने नहीं दे।बीडीओ द्वारा बताया गया कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित होकर कठिन परिश्रम एवं लगातार अभ्यास से सफलता मिलती है।

पढ़ाई का संबंध मन मस्तिक से होता है, भौतिक सुख से नहीं। कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए बहुत संसाधन की आवश्यकता नहीं होती है। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले एवं सामान्य अन्य वर्ग के बच्चे अपनी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होते हैं। बस बच्चों में लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होना होगा। कहा कि रामविलास प्लस 2 उच्च विद्यालय क्षेत्र का काफी पुराना स्कूल है। इस विद्यालय का काफी नाम रहा है। इसी परंपरा का फिर से वाणिज्य में यहां की बच्ची पूरे बोकारो जिला में नाम रोशन की है।

सम्मान पाने वालों में कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल की राजलक्ष्मी (दसवीं कक्षा में 97.20 प्रतिशत), रामविलास प्लस टू उच्च विद्यालय की श्वेता कुमारी (89 प्रतिशत), श्रुति कुमारी (86.2 प्रतिशत), विष्णु अग्रवाल (85 प्रतिशत), पलक कुमारी ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। इनके अलावा रामविलास प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य रमेश प्रसाद को भी बीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया। एक अन्य जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड कार्यालय में रहिवासियों की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाने को लेकर उक्त जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें आम जनों की समस्याओं को सुनी गयी तथा उसे हर संभव निष्पादित किया गया। सभी विभागों यथा मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी केंद्र, जेएसएलपीएस विभाग सहित सभी विभागों के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा प्राप्त शिकायत पर समुचित कार्रवाई करने की भी बातें कही गयी। मौके पर अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

 81 total views,  7 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *