Advertisement

प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ ने की मनरेगा योजना की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय कक्ष में 26 मई को मनरेगा से जुड़े योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मनरेगा योजना से संबंधित बैठक की गई, जिसमे प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रखंड कार्यालय पदाधिकारी किशुन हांसदा, कनीय अभियंता घनश्याम रजक, सुमित कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, सुजीता कुमारी, विजय महतो आदि कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा मनरेगा से संचालित योजनाओं का प्रगति एवं कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया और इससे संबंधित सभी मनरेगा योजनाएं आम बागवानी, कूप, डोभा, मिट्टी मोरम रोड तथा अन्य योजनाओं का समय पर पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मनरेगा मजदूरों का ससमय भुगतान तथा कूप को वर्षा से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बीडीओ कुमार ने बेरमो प्रखंड परिसर में गोदाम का निरीक्षण किया तथा माह जून, जुलाई एवं अगस्त के खाधान्न का उठाव से संबधित जानकरी ली गई। यहां एजीएम नित्यानन्द महतो, डीएसडी कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत कुमार सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे। उन्होंने जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रसादी उरांव के दुकान का भी औचक निरीक्षण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *