एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कार्यालय के यूआईडी आदेश ज्ञापांक बीओके/युआईडी/23 दिनांक 19 अप्रैल द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में बेरमो प्रखंड के हद में जारंगडीह उत्तरी पंचायत भवन में 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले आधार पंजीकरण सुधार कैंप के लिए बैठक आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार आधार पंजीकरण सुधार कैंप जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु 23 अप्रैल को जारंगडीह उत्तरी पंचायत भवन के सभा कक्ष में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य एवं समाजसेवी के साथ बैठक आयोजित की गई।
मौके पर उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातून, दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुमंती देवी, उत्तरी पंचायत की उप मुखिया रूबी देवी, पंसस अरुणा देवी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरूलाता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य पूजा मुर्मू, रीता देवी, कंचन सिंह, लवली सिंह, प्रखंड कार्यालय कर्मी प्रदीप कुमार यादव, उपल कुमारी, प्रकाश चंद्र करमाली, श्याम कुमार, ललित रजक, जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सुदेश भूईयां, शैलेंद्र मुखी, श्याम कुमार आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीडीओ ने पंचायत सहायकों को पंचायत सचिवालय के संचालन तथा आधार पंजीकरण सुधार कैंप की जिम्मेवारी सौंपी।
32 total views, 32 views today