अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। बगोदर प्रखंड परिसर से जल जीवन मिशन (हर घर जल) जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने 7 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ प्रखंड के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित करने का काम करेगी।
बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इसकी समाप्ति 15 अक्टूबर को होगी। इस कार्यक्रम के उद्देश्य वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रखंड के कई पंचायत के मुखिया का स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, सोशल मोबिलाइजर पवन कुमार, स्वच्छता ग्राही धर्मदेव राणा आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply